मनोरंजन जगत में छाया मातम, Optimus Prime को आवाज देने वाले Peter Cullen का 85 की उम्र में निधन

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 02:10 PM

peter cullen passed away

Peter Cullen Passed Away : हॉलीवुड इंडस्ट्री से महज 48 घंटे के भीतर दो दुखद खबरों ने फैंस को गहरा सदमा दिया है। दिग्गज अभिनेता टिम करी के निधन के बाद अब मशहूर वॉइस एक्टर पीटर कुलेन के निधन की खबर सामने आई है

Peter Cullen Passed Away : हॉलीवुड इंडस्ट्री से महज 48 घंटे के भीतर दो दुखद खबरों ने फैंस को गहरा सदमा दिया है। दिग्गज अभिनेता टिम करी के निधन के बाद अब मशहूर वॉइस एक्टर पीटर कुलेन के निधन की खबर सामने आई है। ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक किरदार ऑप्टिमस प्राइम को अपनी दमदार आवाज से पहचान दिलाने वाले पीटर कुलेन ने 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार ने दी जानकारी
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान अभिनेता पीटर कुलेन के एजेंट केविन मोटली ने उनके निधन की जानकारी शेयर की। पारिवारिक बयान के अनुसार, उन्होंने लॉस एंजेलिस में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जीवन के अंतिम क्षणों में उनके परिजन उनके पास ही थे। 

भावुक हुआ परिवार, शेयर किया इमोशनल नोट 
उनके निधन के बाद परिवार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अभिनेता अपने परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। परिवार ने लोगों से अपील की कि वे लोगों की सेवा और दूसरों का मार्गदर्शन करके पीटर की विरासत को आगे बढ़ाएं। 

‘ऑप्टिमस प्राइम’ की आवाज से मिली पहचान 
1984 की मशहूर एनिमेटेड सीरीज ट्रांसफॉर्मर्स ने पीटर कुलेन को दुनिया भर में खास पहचान दिलाई। इसमें उन्होंने ऑटोबॉट्स के नायक ‘ऑप्टिमस प्राइम’ को  अपनी बुलंद और प्रभावशाली आवाज से जीवंत किया था। उनकी यह आवाज लोगों को इतनी पसंद आई कि आगे चलकर यह किरदार उनकी पहचान बन गया ।

पीटर कुलेन का करियर 
पीटर कुलेन का शानदार करियर केवल ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ फ्रेंचाइजी तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने फिल्मों और टीवी शोज के कई यादगार किरदारों को अपनी दमदार आवाज से जीवंत बनाया। ‘विनी द पूह’ के लोकप्रिय किरदार इयोर को अपनी आवाज देने के लिए भी उन्हें खास तौर पर जाना जाता था। इसके अलावा 
वह ‘इनविंसिबल’, ‘वोल्ट्रॉन’ और ‘स्पाइडर मैन एंड हिज अमेजिंग फ्रेंड्स’ समेत कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!