Bigg Boss 15 के रनर-अप Pratik Sehajpal ने मॉडर्न रिलेशनशिप पर रखी बेबाक राय, बोलें- Situationship प्यार नहीं बस टाइमपास है

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 07:26 PM

pratik sehajpal

Pratik Sehajpal : एक्टर और 'बिग बॉस 15' के रनर-अप प्रतीक सहजपाल ने मॉडर्न रिश्तों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वे 'सिचुएशनशिप' के कॉन्सेप्ट में यकीन नहीं रखते और उन्हें लगता है कि ऐसे रिश्तों की तुलना प्यार से नहीं की जा सकती।

Pratik Sehajpal : एक्टर और 'बिग बॉस 15' के रनर-अप प्रतीक सहजपाल ने मॉडर्न रिश्तों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वे 'सिचुएशनशिप' के कॉन्सेप्ट में यकीन नहीं रखते और उन्हें लगता है कि ऐसे रिश्तों की तुलना प्यार से नहीं की जा सकती। 

एक्टर और 'बिग बॉस 15' के रनर-अप प्रतीक सहजपाल ने मॉडर्न रिश्तों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वे 'सिचुएशनशिप' के कॉन्सेप्ट में यकीन नहीं रखते और उन्हें लगता है कि ऐसे रिश्तों की तुलना प्यार से नहीं की जा सकती। रिश्तों के बदलते तौर-तरीकों पर बात करते हुए प्रतीक नेकहा, "सच कहूं तो, जब मॉडर्न रिश्तों की बात आती है, तो मैं 'सिचुएशनशिप' शब्द का इस्तेमाल भी नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि ये बहुत बड़ी बातें हैं। ऐसा कोई प्यार नहीं होता, यह प्यार नहीं है, हम इन्हें प्यार नहीं कह सकते। यह बस टाइम पास है। लोग आज किसी के साथ रहने और कल कुछ और करने में सहज हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि यह गलत है। देखिए, यह आज की पीढ़ी है, लोग बदल रहे हैं, जो भी हो, उसमें खुश रहें। शुरुआत में भी ऐसा ही था। ग्रुप मैरिज होती थी, जिससे आखिरकार शादी का कॉन्सेप्ट फिर से विकसित हुआ। मुझे भी इससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। मैं इन सब चीजों में यकीन नहीं रखता।

अपने नए शो 'दिल से दीवानगी तक' के बारे में बात करते हुए प्रतीक ने कहा कि शो में रिश्तों को अलग तरह से दिखाया गया है। उनके मुताबिक, उनका किरदार शिवाय प्यार करने वाला है लेकिन अपनी भावनाओं को समझने की कोशिश में वह इमोशनली कन्फ्यूज्ड है और हमारे शो में ऐसा नहीं है। शिवाय प्यार करने वाला है इसलिए वह इस दौर से गुजर रहा है। वह थोड़ा इमोशनली कन्फ्यूज्ड है लेकिन यहां भी ऐसा नहीं है। 

अगर उसे प्यार है, तो आप देखेंगे कि वह किससे प्यार करता है। उन्होंने कहा, "भले ही वह इमोशनली कन्फ्यूज्ड हो, लेकिन उसकी आंखों में आप देख पाएंगे कि वह किससे प्यार करता है। प्रतीक ने प्यार की अपनी पर्सनल परिभाषा भी बताई और इसे एक ऐसी भावना बताया जो रोमांटिक रिश्तों से कहीं आगे की चीज़ है। उन्होंने आगे बताया कि प्यार सिर्फ़ दो लोगों के बीच रोमांटिक रिश्ते तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, "प्यार का मतलब जरूरी नहीं कि आपके सामने कोई लड़की हो और अगर मैं लड़का हूं, तो मैं कहूं कि मैं उस लड़की से प्यार करूंगा। मैं इस पौधे से भी प्यार कर सकता हूं। मैं आपसे भी प्यार कर सकता हूँ। मुझे इस कैमरे से बहुत प्यार है। प्रतीक सहजपाल बिग बॉस OTT और बिग बॉस 15 में नजर आने के बाद मशहूर हुए, जहां वे रनर-अप रहे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!