प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, क्राइम और दोस्ती के जाल में फंसे चार दोस्त

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 02:31 PM

prime char yaar trailer release crime friendship series

प्राइम वीडियो की अपकमिंग हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शुरुआती 2000 के दशक की मुंबई पर आधारित यह क्राइम ड्रामा चार दोस्तों की कहानी दिखाता है, जिनकी जिंदगी एक गलत फैसले के बाद अपराध की दुनिया में उलझ जाती है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो की अपकमिंग हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शुरुआती 2000 के दशक की मुंबई पर आधारित यह क्राइम ड्रामा चार दोस्तों की कहानी दिखाता है, जिनकी जिंदगी एक गलत फैसले के बाद अपराध की दुनिया में उलझ जाती है। सीरीज में दोस्ती, महत्वाकांक्षा, ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज और खतरनाक लूटपाट देखने को मिलेगी।

चार दोस्तों की जिंदगी में आएगा खतरनाक मोड़
‘चार यार’ में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी जीत, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मिडिल क्लास जिंदगी से आगे बढ़कर कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, मुश्किल हालात में लिया गया एक फैसला उन्हें मुंबई के अंडरवर्ल्ड और अपराध की खतरनाक दुनिया में पहुंचा देता है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब चारों दोस्त अंडरवर्ल्ड डॉन और इंस्पेक्टर सुमित भालेराव के बीच फंस जाते हैं। उनके प्लान लगातार नाकाम होने लगते हैं और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए कई खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी दोस्ती और समझदारी की असली परीक्षा होगी।

दमदार स्टारकास्ट आएगी नजर
सीरीज में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता के अलावा साई ताम्हणकर, सिकंदर खेर, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। आठ एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसकी कहानी लिखी है। इसे पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. श्याम ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने इसे डेवलप किया है।

विनय वैकुल ने बताई कहानी के पीछे की सोच
सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर विनय वैकुल ने कहा कि ‘चार यार’ के जरिए जिंदगी की अनिश्चितता और अनजाने हालात में फंसने के रोमांच को दिखाने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक, चारों दोस्तों की जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा होता है कि वे ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। इस स्थिति से निकलने में उनकी दोस्ती सबसे बड़ी ताकत बनती है। विनय ने यह भी बताया कि चारों मुख्य किरदारों की अलग-अलग पर्सनैलिटी कहानी में कई उतार-चढ़ाव लेकर आती है। सीरीज में क्राइम और एक्शन के साथ दोस्तों के रिश्तों को भी खास जगह दी गई है।

23 अक्टूबर को रिलीज होगी सीरीज
प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर 2026 को होगा। यह सीरीज भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में हिंदी में स्ट्रीम की जाएगी। क्राइम, एक्शन और दोस्ती के मेल से बनी यह कहानी दर्शकों को 2000 के दशक की मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया में ले जाने वाली है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!