4 दिन से गायब थे पंजाबी सिंगर Baljit Singh, अब घर के बेड पर पड़ा मिला सड़ा हुआ शव...ऐसी हालत देख पुलिस भी हुई हैरान

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 11:19 AM

punjabi singer baljit singh

Baljit Singh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक और गीतकार बलजीत सिंह अपने ही घर में मृत पाए गए हैं। वह पिछले चार-पांच दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे और घर पर अकेले ही रहते थे।

Baljit Singh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक और गीतकार बलजीत सिंह अपने ही घर में मृत पाए गए हैं। वह पिछले चार-पांच दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे और घर पर अकेले ही रहते थे।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस,  फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वाड की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। चूंकि घर के अलग-अलग हिस्सों और कमरे में जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं इसलिए इस मामले को प्राथमिक रूप से हत्या के एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। 

लापता होने के चार दिन बाद बेड पर मिला शव
पंजाब के क़स्बा सुधार स्थित 'पत्ती धालीवाल' में उस समय हड़कंप मच गया, जब कई दिनों से संपर्क से बाहर चल रहे गायक बलजीत सिंह का शव उनके ही घर के बिस्तर पर मिला। गुरूवार सुबह जब परेशान रिश्तेदार उनकी खोज-खबर लेने पहुंचे तो वहां का ऐसा मंजर देख सब हैरान रह गए। कई दिन पुराना  होने के कारण शव खराब होने लगा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 

मामले की जानकारी मिलते ही सुधार थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पे पहुंचे। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को फर्श और मकान 
के अन्य कोनों में खून के सूखे निशान मिले हैं। शव की ऐसी हालात देख और मौके पर खूब के निशानों को देखते हुए पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर हत्या की आशंका के तहत जांच में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस 
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, डॉग स्क्वाड और सीआईए की टीमों को तुरंत जांच के लिए उतारा गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से उंगलियों के निशान और खून के सैंपल इकट्ठा किए हैं, वहीं डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के पूरे इलाके की छानबीन की गई। इसके साथ ही पुलिस मृतक के रिश्तेदारों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 

और ये भी पढ़े

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई आएगी सामने 
    शुरूआती प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत की सही वजह और वक्त का साफ़ अंदाजा पोस्टमार्टम की  विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस घर के भीतर मिले खून के धब्बों से जुड़ी पहेली सुलझाने में लगी है।
     

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!