पंजाबी सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के बाद अब पिता का हुआ देहांत

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 05:16 PM

punjabi singer is in deep sorrow as his father passes away

पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर गायक खान साब के परिवार में गहरा दुख छा गया है। उनकी माता सलमा परवीन का 25 सितंबर को निधन हो गया था और अब उनके पिता का भी दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। खान साब कनाडा में शो के लिए थे और उन्हें माता की मौत की...

नेशनल डेस्क : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक खान साब के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि खान साब के पिता का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हुआ। कुछ ही दिन पहले खान साब की मां का भी निधन हुआ था। सिर्फ 3 हफ्तों में खान साब के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

जानकारी के अनुसार, खान साब की मां सलमा परवीन का देहांत 25 सितंबर को हुआ था। वे चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसीं। गायक की मां लंबे समय से बीमार थीं और डॉक्टरों की देखरेख में थीं। लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और उन्होंने दम तोड़ दिया।

मां के निधन के समय गायक खान साब कनाडा में एक शो के लिए गए हुए थे। उन्हें मां की मौत की खबर मिलते ही शो रद्द करना पड़ा और वे पंजाब वापस लौटे। उनकी मां सलमा परवीन को उनके पुत्र खान साब के आने के बाद कपूरथला के गांव भंगल दोना में दफनाया गया।

जो लोग सलमा परवीन को जानते थे, उनका कहना है कि वह बहुत धार्मिक और मिलनसार थीं। वह हमेशा अपने परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उनकी मृत्यु से परिवार में एक गहरा शोक छा गया है। रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के अनुसार, खान साब अपनी मां से बेहद स्नेह करते थे और अक्सर सार्वजनिक मंचों पर उनका ज़िक्र करते थे।

 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!