Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Jul, 2026 12:43 PM

Ram Kapoor and Shreya Kalra Controversy : एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर दिन नए विवाद और तीखी नोंकझोंक देखने को मिल रही है। आए दिन प्रतियोगियों के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
Ram Kapoor and Shreya Kalra Controversy : एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर दिन नए विवाद और तीखी नोंकझोंक देखने को मिल रही है। आए दिन प्रतियोगियों के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बढ़ते तनाव की वजह से सोशल मीडिया पर हर जगह बस इसी की चर्चा हो रही है। अब हाल ही में श्रेया कालरा राम कपूर पर बरस पड़ी हैं। राम कपूर के बार-बार किस करने की वजह से श्रेया को इस बात पर गुस्सा आ गया, इसके बाद उन्होंने इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी।
राम कपूर की हरकत पर श्रेया कालरा को आया गुस्सा
शो में आयोजित एक टास्क के दौरान श्रेया कालरा पर अपने डिपेंडेंट राम कपूर को सुरक्षित बचाने की जिम्मेदारी थी। श्रेया ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह टास्क जीत लिया। इससे खुश होकर राम कपूर ने अपनी ख़ुशी को जाहिर करने के लिए श्रेया का मुंह पकड़ा और उन्हें किस कर लिया। इस दौरान श्रेया काफी शोक हो गईं और काफी असहज हो गईं। उस दौरान श्रेया शांत रहीं लेकिन बाद में शिल्पा से बात करते हुए उन्होंने राम कपूर के इस व्यवहार की बात की। श्रेया ने बताया कि उस पल राम कपूर के अचानक किए गए इस व्यवहार से वे कितनी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही थीं।
इतना तो मेरा बाप भी मुझे किस नहीं करता
बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से कहा कि जब शिवांगी टास्क कर रही थीं, तब राम कपूर उनके काफी करीब आ गए थे। उस समय हर्षद ने भी उन्हें टोका और कहा कि थोड़ा दूरी बनाए रखें और अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। श्रेया ने आगे कहा की अगर भविष्य में राम कपूर ने उन्हें दोबारा किस करने की कोशिश की तो वह अपने साफ़ शब्दों में मना कर देंगी। उन्होंने कहा, मैं सीधे कह दूंगी कि मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते इसलिए प्लीज दोबारा ऐसा मत करना। मैंने आपके लिए तीन रस्क जीते लेकिन आपके एक बार भी मेरा साथ नहीं दिया।
श्रेया ने कहा कि यदि ऐसे सीनियर्स होते हैं तो थू है ऐसे सीनियर्स पर। यदि फराह मैम ने मुझे कहा कि तुमने थू क्यों कहा तो मैं बोल दूंगी कि एक बार नहीं बल्कि तीन बार थू है।
श्रेया कालरा ने यह बात उस समय कही, जब गैंग लीडर चुनने के दौरान राम कपूर ने उनका समर्थन नहीं किया। जबकि इससे पहले श्रेया तीन अलग-अलग टास्क जीतकर कई बार राम कपूर को सुरक्षित बचा चुकी थीं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।