ख्वाब, संघर्ष और अपनों से जंग की कहानी है सीरीज Sapne Vs Everyone 2, यहां पढ़ें रिव्यू

Edited By Updated: 01 May, 2026 02:55 PM

sapne vs everyone 2 review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है सीरीज सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2

सीरीज : सपने वर्सेज एवरीवन 2 (Sapne Vs Everyone 2)
निर्देशक: अंबरीश वर्मा (Ambrish verma)
कलाकार: अंबरीश वर्मा (Ambrish verma), परमवीर सिंह चीमा (Paramvir Singh Cheema), विजयंत कोहली (Vijayant Kohli), अभिषेक चौहान (Abhishek Chauhan), निधि शाह (Nidhi Shah) और खुशहाली कुमार (Khushali Kumar)
प्लेटफार्म: प्राइम वीडियो 
रेटिंग: 3 स्टार 

Sapne Vs Everyone 2: सपने देखना आसान होता है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलना हर किसी के बस की बात नहीं। ‘Sapne Vs Everyone 2’ इसी संघर्ष की कहानी को गहराई से दिखाती है। जहां सिर्फ बाहरी दुनिया ही नहीं, बल्कि इंसान को खुद से और अपने करीबियों से भी लड़ना पड़ता है। प्राइम वीडियो पर आई यह सीरीज एक इमोशनल और रियलिस्टिक सफर पर ले जाती है। आइए जानते है कैसा है सपने vs एवरीवन का सीजन 2।

कहानी
सीरीज दो दोस्तों प्रशांत ( परमवीर सिंह चीमा) और जिमी(अंबरीश वर्मा) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के सपने बड़े हैं, लेकिन रास्ते बिल्कुल अलग। प्रशांत मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर बनने का सपना लेकर निकलता है। यहां उसे सिर्फ मौके की कमी ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की राजनीति और अपने अंदर के डर से भी जूझना पड़ता है।
वहीं जिमी रियल एस्टेट और पॉलिटिक्स की दुनिया में अपना दबदबा बनाना चाहता है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी लड़ाई बाहर वालों से नहीं, बल्कि अपने ही लोगों से है, जो उसकी राह में रोड़े अटकाते हैं। दोनों की कहानी साथ-साथ चलती है और दिखाती है कि सपनों की राह पर सबसे मुश्किल मोड़ अक्सर अपने ही बन जाते हैं।

डायरेक्शन और राइटिंग
सीरीज का निर्देशन और लेखन अंबरीश वर्मा ने किया है। निर्देशन मजबूत है, खासकर जिस तरह से कहानी को रियलिस्टिक टोन में रखा गया है, वो सराहनीय है। फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया को बिना ज्यादा ग्लैमर के, असलियत के करीब दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि कुछ जगहों पर कहानी की रफ्तार धीमी पड़ती है और कुछ ट्रैक, जैसे लव स्टोरी, थोड़े खींचे हुए लगते हैं। इसके साथ ही सीरीज की शुरआत थोड़ी बोझिल लगती है। स्टोरीटेलिंग काफी धीमी है।

एक्टिंग
प्रशांत के किरदार में परमवीर सिंह चीमा ने बेहद सच्ची और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी है। उनके चेहरे के भाव और संघर्ष को दिखाने का तरीका काफी प्रभावशाली है। जिमी के रोल में अंबरीश वर्मा का स्वैग और इंटेंसिटी दोनों नजर आते हैं, जो उनके किरदार को यादगार बनाते हैं। सपोर्टिंग कास्ट भी मजबूत है और कहानी को मजबूती देती है, जिससे हर किरदार अपनी छाप छोड़ता है।

रिव्यू 
‘Sapne Vs Everyone 2’ सिर्फ सपनों की कहानी नहीं है, बल्कि उन मुश्किलों की भी कहानी है जो उन्हें पूरा करने के रास्ते में आती हैं। यह सीरीज आपको सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हर सपना सच होना जरूरी है, या कभी-कभी हालात के आगे झुकना भी जिंदगी का हिस्सा होता है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!