September 21 Review: दिल को छू लेने वाली भावनात्मक कहानी है ‘September 21’

Edited By Updated: 22 May, 2026 03:15 PM

september 21 review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म सितम्बर 21

फिल्म : सितम्बर 21 (September 21)
स्टारकास्ट : प्रियंका उपेंद्र (Priyanka Upendra), प्रवीन सिंह सिसोदिया (Praveen Singh Sisodia) , ज़रीना वहाब (Zarina Wahab) , अमित बहल (Amit Behl), रिकी रुद्र (Ricky Rudra)
निर्देशक :करेन क्षिति सुवर्णा (Karen Kshiti Suvarna)
रेटिंग : 3.5


September 21 : ‘September 21’ एक भावनात्मक ड्रामा फिल्म है, जो रिश्तों, यादों और परिवार के दर्द को बहुत सरल तरीके से दिखाती है। Alzheimer’s जैसे संवेदनशील विषय पर बनी यह फिल्म दर्शकों को भावुक कर देती है और कई जगह दिल को छू जाती है।

PunjabKesari

कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदलने लगती है जब यादें धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं। परिवार का हर सदस्य इस मुश्किल दौर से अपने तरीके से लड़ता है। कहानी धीमी जरूर है, लेकिन भावनात्मक रूप से दर्शकों को बांधे रखती है। अब इस कहानी में आगे क्या होता है यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।

PunjabKesari

एक्टिंग
प्रियंका उपेंद्र ने शानदार और सधा हुआ अभिनय किया है। प्रवीन सिंह सिसोदिया भी अपने किरदार में काफी प्रभावशाली नजर आते हैं। ज़रीना वहाब ने अपने अनुभव से फिल्म को मजबूती दी है, जबकि अमित बहल और रिकी रुद्र ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

PunjabKesari

डायरेक्शन
Karen Kshiti Suvarna का निर्देशन काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहानी को बिना ज्यादा ड्रामा के बहुत सादगी से पेश किया है। फिल्म के छोटे-छोटे भावनात्मक पल दर्शकों पर असर छोड़ते हैं। फिल्म का background music कहानी के मूड के साथ अच्छी तरह फिट बैठता है। वहीं cinematography भी कई दृश्यों को खूबसूरत बनाती है। हालांकि कुछ हिस्सों में फिल्म थोड़ी लंबी महसूस होती है।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!