Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jul, 2026 12:21 PM

Shailesh Lodha : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा लोढ़ा हाल ही में बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें पर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह भव्य समारोह मुंबई के...
Shailesh Lodha : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने किरदार से लोकप्रिय हुए अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा लोढ़ा हाल ही में बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें पर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह भव्य समारोह मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित किया गया, जिसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियों और फिल्म एंव टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने शिरकत की। शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया था और मीडिया को इसमें शामिल नहीं किया गया। हालांकि , समारोह में मौजूद मेहमानों ने सोशल मीडिया पर कई ख़ास पल साझा किए हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबे नजर आ रहे हैं और गाना गाकर महफ़िल का रंग जमाते दिखाई दे रहे हैं।
बेटी की शादी में जमकर नाचे शैलेश लोढ़ा
सिंगर कैफ साबरी और हमजा साबरी ने एक्टर की बेटी की शादी में खूब रंग जमाया, सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। सिंगर ने अपने अकाउंट पर इन तस्वीरों को उपलोड किया है। इस फंक्शन के दौरान भारत के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शिरकत की। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इतने साल शैलेश ने तारक मेहता में काम किया, उसके बावजूद भी इस फंक्शन में शो का एक भी एक्टर दिखाई नहीं दिया। शैलेश ने बहुत ही निजी तरीके से यह समारोह किया और उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट नहीं की है।
शैलेश लोढ़ा का वर्क फ्रंट
अगर उनके काम की बात की जाए तो उन्होंने तारक मेहता सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई थी और इस शो को छोड़ने के लिए उन्होंने एक होस्ट के तौर पर काम किया। आखिरी बार उन्हें शो 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' में एडवोकेट के रोल में देखा गया था और अब यह शो भी बंद हो चुका है। फ़िलहाल अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है कि वो आगे कोनसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।