2 शादी टूटने के बाद इस एक्ट्रेस ने श्री कृष्ण को समर्पित किया जीवन, बोलीं- कान्हा ने मेरे दिल की हर कमी को पूरा कर दिया

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 03:09 PM

sneha wagh krishna bhakti

Sneha Wagh : टीवी के मशहूर शोज नीरजा एक नई पहचान, ज्योति और वीरा में अपनी अदाकरी का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों अध्यात्म की तरफ बढ़ रही हैं। निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद स्नेहा ने अब अपना जीवन श्री कृष्ण की भक्ति को...

Sneha Wagh : टीवी के मशहूर शोज नीरजा एक नई पहचान, ज्योति और वीरा में अपनी अदाकरी का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों अध्यात्म की तरफ बढ़ रही हैं। निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद स्नेहा ने अब अपना जीवन श्री कृष्ण की भक्ति को समर्पित करने का फैसला किया है। उनकी दो शादियां हुईं लेकिन दोनों रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल सके। 

हालांकि स्नेहा अभी भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और फ़िलहाल टीवी शो महादेव एंड सन्स का हिस्सा हैं लेकिन काम के साथ-साथ उनका काफी समय अब मुंबई से दूर मथुरा के छटिकारा और वृंदावन में गुजरता है। हाल ही में वह शो के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंची, जहां उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा और जिंदगी में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की।  

स्नेहा ने बताया कि श्री कृष्ण की शरण में आने के बाद उनका नजरिया और जिंदगी दोनों काफी बदल गए हैं। अब उन्हें अपनी खुशियों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहने की जरुरत महसूस नहीं होती। आध्यात्म और कृष्ण भक्ति ने उन्हें भीतर से मजबूत बनाया है और अब स्वःह खुद के साथ ज्यादा सुकून और संतुष्टि महसूस करती हैं। 

Sneha Wagh Krishna Bhakti

इस वजह से चुना भक्ति का रास्ता 
इसी के साथ स्नेहा ने बताया कि जब मेरा हर किसी से विश्वास उठ गया तो मैंने भक्ति का रास्ता अपना लिया और इस रास्ते पर चलकर बहुत सुकून और ख़ुशी मिली। 

3 दिन में बदल गई एक्ट्रेस की जिंदगी 
अपने इस सफर के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो पहली बार वृंदावन गईं थीं तो उन्हें एक मंदिर से बुलावा आया। शुरुआत में स्नेहा वाघ को लगा था कि शायद यह सब किसी तरह का धोखा हो सकता है लेकिन मथुरा-वृन्दावन की उस आध्यात्मिक यात्रा ने उनकी सोच पूरी तरह से बदल दी। उन्होंने बताया कि वहां महज तीन दिन बिताने के बाद उन्हें अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव महसूस होने लगा। कुछ समय वहां रहने और श्री कृष्ण से जुड़ने के बाद उन्हें ऐसा सुकून  मिला, जो उन्हें पहले कभी महसूस नहीं हुआ था। उन्हें लगा कि मुंबई की भागदौड़ की जिंदगी अब उनके लिए उतनी मायने नहीं रखती। 

इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि श्री कृष्ण की भक्ति में वह निस्वार्थ और बिना शर्त प्यार मिला, जिसकी तलाश उन्हें लंबे समय से थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी इंसानी रिश्ते की जरुरत महसूस नहीं होती क्योंकि कृष्ण भक्ति ने उनके भीतर के खालीपन को भर दिया है। आज वह खुद को बेहद संतुष्ट और मानसिक रूप से शांत महसूस करती हैं और अपनी इस भक्ति की राह को वह छोड़ना नहीं चाहतीं। 

Sneha Wagh Krishna Bhakti

टूट चुकी हैं स्नेहा वाघ की 2 शादियां
स्नेहा वाघ की निजी जिंदगी में रिश्तों को लेकर काफी मुश्किलें रही हैं। उन्होंने अब तक दो शादियां की लेकिन दोनों ही रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिक सके। स्नेहा ने महज 19 साल की उम्र में अभिनेता अविष्कार दर्वेकर से शादी की थी। हालांकि, इस रिश्ते में उन्हें कथित तौर पर घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और उनका तलाक हो गया। 
 
इसके बाद भी एक्ट्रेस की जिंदगी में दुःख खत्म नहीं हुआ। इसके बाद 2015 में स्नेहा ने इंटीरियर डिज़ाइनर अनुराग सोलंकी से दूसरी शादी की लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया और महज एक साल बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उस वक्त स्नेहा ने अपने दूसरे पति पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

Sneha Wagh Krishna Bhakti

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!