गलत औरत को गलत मर्द मिलेगा… सिंगर Sunanda Sharma के इस ब्यान को लेकर भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 05:05 PM

sunanda sharma

Sunanda Sharma : पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा इन दिनों अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्यार, रिश्तों और किस्मत को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उनके इस ब्यान पर इंटरनेट पर...

Sunanda Sharma : पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा इन दिनों अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्यार, रिश्तों और किस्मत को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उनके इस ब्यान पर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं  देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया उनकी सोच से असहमत होकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

गलत औरत को हमेशा गलत मर्द मिलेगा।..
हाल ही में सिंगर सुनंदा शर्मा एक पॉडकास्ट पर पहुंची और वहां जाकर उन्होंने अपने जीवन से जुड़े बड़े-बड़े सीक्रेट शेयर किए। बातचीत के दौरान उन्होंने प्यार और रिश्तों पर अपने एक दोस्त की कही बात का जिक्र किया, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kolachi Times (@kolachitime)

सुनंदा ने बताया की उनके कश्मीर में रहने वाले दोस्त फैसल ने उन्हें कुरान की एक सीख के बारे में बताया था। उसके मुताबिक, अच्छे लोगों के लिए अच्छे जीवनसाथी बने हैं, जबकि इंसान अपनी सोच और  स्वभाव के अनुसार ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां गलत का मतलब किसी के चरित्र से नहीं, बल्कि उसकी सोच और उसकी कमियों से है। 

सुनंदा ने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति के भीतर नकारात्मक सोच यह गलत आदतें हों, तो वह अक्सर वैसे ही लोगों की और आकर्षित होता है। वही सकारात्मक और साफ़ दिल वाले लोग भी अपने जैसे  स्वभाव वाले लोगों से जुड़ते हैं। उनके अनुसार, इंसान के  व्यक्तित्व और सोच का असर उसके रिश्तों और जीवनसाथी के चुनाव पर भी पड़ता है।

सोशल मीडिया पर सुनंदा शर्मा को किया ट्रोल 
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सुनंदा शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने उन्हें कहा कि अपने कभी कुरान पढ़ी भी है ? तो किसी ने कहा कि ये बातें मरने के बाद के लिए कहीं गई हैं। 
 

Sunanda Sharma

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!