20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा देओल परिवार का मुकाबला, 'सूर्या’ से टकराएगी ईशा देओल की ‘प्रताप’

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 01:18 PM

sunny deol surya isha deol pratap box office clash

​​​​​​​बॉलीवुड में 20 नवंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस दिन सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ और ईशा देओल की फिल्म ‘प्रताप’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड में 20 नवंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस दिन सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ और ईशा देओल की फिल्म ‘प्रताप’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। खास बात यह है कि दोनों कलाकार भाई-बहन हैं। ऐसे में एक ही दिन दोनों की फिल्मों के रिलीज होने से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। जहां सनी देओल क्राइम थ्रिलर के साथ पर्दे पर नजर आएंगे, वहीं ईशा देओल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

‘प्रताप’ में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध
सचिन सराफ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रताप’ को यूवी फिल्म्स के बैनर तले प्रदीप रंगवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अमित साध, ईशा देओल, सीमा बिस्वास, मिलिंद गुणाजी और तिग्मांशु धूलिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमित साध फिल्म में मुंबई के एक सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहला लुक इसकी गंभीर और दमदार कहानी की झलक पेश करता है। वहीं, ईशा देओल के लिए यह फिल्म सिनेमाघरों में वापसी का अहम मौका है।

‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में दिखेगा सनी देओल का दमदार अंदाज
दूसरी ओर, सनी देओल फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में अपने रफ एंड टफ अवतार में नजर आएंगे। अभिनेता ने हाल ही में फिल्म का पहला लुक और मोशन पोस्टर जारी किया था। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर छिपे हुए राज, अनसुलझे सवालों और न्याय की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। कमल मुकुट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

20 नवंबर को किस फिल्म को मिलेगा दर्शकों का प्यार?
दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक होने से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, दोनों की कहानियां और अंदाज अलग-अलग हैं। ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का एक्शन और क्राइम थ्रिलर वाला अंदाज देखने को मिलेगा, जबकि ‘प्रताप’ में अमित साध की मुख्य भूमिका के साथ ईशा देओल भी नजर आएंगी। अब देखना होगा कि 20 नवंबर को दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!