90 की उम्र में थम गई इस दिग्गज अभिनेता की सांसे, सिनेमा जगत में छाई शोक की लहर

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 02:58 PM

terence donovan passed away

Terence Donovan : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अभिनेता टेरेंस डोनोवन का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लोकप्रिय टीवी शोज नेबर्स और होम एंड अवे में अपने यादगार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनके बेटे और अभिनेता जेसन डोनोवन ने उनके निधन की पुष्टि की।

Terence Donovan : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज अभिनेता टेरेंस डोनोवन का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लोकप्रिय टीवी शोज नेबर्स और होम एंड अवे में अपने यादगार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनके बेटे और अभिनेता जेसन डोनोवन ने उनके निधन की पुष्टि की। टेरेंस के निधन की खबर सामने आते ही उनके परिवार, प्रशंसकों और पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 

उनके बेटे जेसन ने दी पिता के निधन की जानकारी
जेसन डोनोवन जो टेरेंस के बेटे हैं उन्होंने पिता के निधन की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने पिता की तारीफ की और लिखा कि बेहद ही भारी मन से वह और उनके भाई यह दुखद समाचार साझा कर रहे हैं कि उनके पिता का बीती रात मेलबर्न में शांतिपूर्वक निधन हो गया। 

पिता को याद करते हुए इमोशनल 
जेसन ने अपने पिता के निधन को अपनी जिंदगी का सबसे भावुक और कठिन पल बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता एक बेहतरीन और प्रेणादायक इंसान थे, जो सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त और पूरी दुनिया थे। जेसन ने लिखा कि उन्हें हमेशा अपने पिता की कमी महसूस होगी लेकिन इस बात से तसल्ली है कि उनके जीवन के आखिरी समय में पूरा परिवार उनके साथ था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपनी जिंदगी पूरे उत्साह और दिल से जी। एक प्रसिद्द कथन का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि जीवन या तो एक महान रोमांच होता है या फिर कुछ भी नहीं। साथ ही उन्हें खुद को सौभायशाली बताया कि उन्हें टेरेंस डोनोवन जैसे पिता का स्नेह और मार्गदर्शन मिला। अपनी पोस्ट के अंत में जेसन ने मेलबर्न के कैब्रिनी हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके पिता के अंतिम दिनों में पूरी लगन और संवेदनशीलता के साथ उनकी देखभाल की।

कौन थे टेरेंस डोनोवन ? 
टेरेंस डोनोवन के जन्म वर्ष 1935 में लंदन में हुआ था। जब वह 14 साल के थे तब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया। यहीं से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में अपनी जगह बना ली। उनके करियर को बड़ी पहचान टीवी सीरीज डिवीजन 4 से मिली, जिसमें उन्होंने डिटेक्टिव मिक पीटर्स का किरदार निभाया। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!