Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Sep, 2026 03:58 PM

Krystal D'Souza : रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' जीतने के बाद घर लौटने पर टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इमोशनल हो गईं। उनके करीबी दोस्तों, जिनमें ऋत्विक धनजानी भी शामिल थे, ने उनके स्वागत के लिए चुपके से एक खास सरप्राइज प्लान किया था।
Krystal D'Souza : रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' जीतने के बाद घर लौटने पर टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इमोशनल हो गईं। उनके करीबी दोस्तों, जिनमें ऋत्विक धनजानी भी शामिल थे, ने उनके स्वागत के लिए चुपके से एक खास सरप्राइज प्लान किया था। इंस्टाग्राम पर क्रिस्टल ने उस इमोशनल पल की एक झलक शेयर की और माना कि वह आमतौर पर अपने फॉलोअर्स के साथ बहुत निजी पल शेयर नहीं करती हैं। हालांकि, यह खास याद महीनों से उनके दिल के करीब थी, और उन्हें लगा कि इसे शेयर करने का समय आ गया है।
सरप्राइज के बारे में बताते हुए, 'एक हजारों में मेरी बहना है' की एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो यहां बहुत निजी पल शेयर करती है, लेकिन यह बात इतने महीनों से मेरे दिल में थी और मुझे नहीं लगता कि इसे और छिपाकर रखा जा सकता है। एकदम असली और सच्चा पल—'द ट्रेटर्स' जीतने के बाद घर लौटी तो मेरी सहेलियों ने यह सरप्राइज दिया। (हां, ऋत्विक भी हमारी सहेली ही है)। क्रिस्टल ने बताया कि उनके दोस्त चुपके से उनके घर में घुस गए थे और उनके घर पहुंचने से पहले ही सब कुछ तैयार कर लिया था। इस प्लान के बारे में उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं था और दोस्तों के इस प्यारे अंदाज से एक्ट्रेस का दिल भर आया।
"मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था, मेरे घर पहुंचने से पहले ही वे चुपके से अंदर आ गए और यह सब किया। सच कहूं तो, यह पल मेरे लिए शब्दों में बयां करने से कहीं ज़्यादा मायने रखता है और यहीं से मुझे 'गर्ल्स गर्ल' (सहेलियों का साथ देने वाली) वाली भावना मिली है। उन महिलाओं से जो एक-दूसरे के लिए तालियां बजाती हैं, एक-दूसरे की खुशी मनाती हैं, एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं और सच में एक-दूसरे को जीतते हुए देखना चाहती हैं। हां, मुझे पता है कि रोते हुए मैं अच्छी नहीं लगती लेकिन इस पल में लुक की परवाह किसे है ! मैंने शो जीता, हां !!! लेकिन क्या मैंने जिंदगी जीती ? क्रिस्टल ने कहा- हां, बिल्कुल।
वीडियो में दिख रहा है कि जब एक्ट्रेस को दोस्तों का प्लान किया हुआ सरप्राइज मिलता है, तो वह खुशी से रो पड़ती हैं। जब दोस्त उनका हौसला बढ़ाते हैं और उनकी जीत का जश्न मनाते हैं, तो क्रिस्टल उनके साथ केक काटती हैं और बाद में दोस्तों के साथ डांस करके जश्न में शामिल होती हैं। क्रिस्टल डिसूजा, साथी 'ट्रेटर' रिडा थराना के साथ "द ट्रेटर्स" इंडिया सीजन 2 की विनर बनीं। करण जौहर के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो का स्टार-स्टडेड फिनाले 3 सितंबर, 2026 को खत्म हुआ।