‘उड़ता तीर’ में सारा अली खान का किरदार रहा सीमित, आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने जीता दिल

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 11:28 AM

udta teer review in hindi

यहां पढ़ें आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का रिव्यू

फ़िल्म- उड़ता तीर (Udta Teer)
स्टारकास्ट- आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana),  सारा अली खान (Sara Ali khan), राहुल बोस (Rahul Bose), राम कपूर (Ram Kapoor), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover), मुकुल देव (Mukul Dev), बृजेंद्र काला (Brijendra Kala)
डायरेक्टर - आकाश ए कौशिक ( Akash A Kaushik)
रेटिंग- 3.5*

Udta Teer: आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को हंसाने की कोशिश करती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी है फिल्म की कहानी और क्या यह दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब होती है।

कहानी
फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कहानी विक्रम से शुरू होती है जो एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट है और भारत में रहकर अपने मिशन को अंजाम देता है। हालांकि, एक घटना के दौरान उसकी याददाश्त चली जाती है लेकिन देशभक्ति का जज्बा उसके दिल में बरकरार रहता है। परेशानी यह है कि उसे याद नहीं रहता कि आखिर उसे किस देश के लिए काम करना है। ऐसे में वह भारत के पक्ष में खड़ा हो जाता है और पाकिस्तान के खिलाफ काम करने लगता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ विक्रम उन आतंकियों को पकड़ने में जुट जाता है जिनकी तलाश भारतीय अधिकारी कर रहे होते हैं। अब सवाल यह है कि क्या विक्रम की याददाश्त वापस आएगी? अगर ऐसा होता है, तो विक्रम यानी बिलाल की जिंदगी में आगे क्या मोड़ आएगा? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म ‘उड़ता तीर’ देखनी होगी।

एक्टिंग
फिल्म ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार को बेहद सहज और रियलिस्टिक अंदाज में निभाया है। उनकी एक्टिंग में स्वाभाविकता नजर आती है और वह अपने एक्सप्रेशंस, बॉडी लैंग्वेज और कॉमिक टाइमिंग से किरदार को प्रभावशाली बनाते हैं। फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ कहानी से जोड़ने का काम भी करता है। वहीं, सारा अली खान ने भी अपने किरदार को अच्छे तरीके से निभाया लेकिन उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था। राहुल बोस और राम कपूर ने अपने अनुभव के अनुसार अभिनय किया है। गुलशन ग्रोवर अपने खास अंदाज में नजर आते हैं, जबकि मुकुल देव और बृजेंद्र काला ने भी अपनी भूमिकाओं को सहजता से निभाया है। 

डायरेक्शन
फिल्म ‘उड़ता तीर’ का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने काफी अच्छे तरीके से किया है। फिल्म के हर सीन को बेहतर ढंग से पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन का भी अच्छा मेल देखने को मिलता है और निर्देशक ने इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने में काफी हद तक कामयाब होती है और इसमें मनोरंजन के भरपूर तत्व मौजूद हैं। हालांकि, फिल्म की एंडिंग थोड़ी कमजोर लगती है। जिस तरह से कहानी को समाप्त किया गया है, वह कुछ हद तक अनएक्सपेक्टेड है और दर्शकों को पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाती। मेकर्स चाहते तो क्लाइमैक्स को थोड़ा और बेहतर और स्पष्ट बना सकते थे। इसके बावजूद, फिल्म का ओवरऑल निर्देशन अच्छा है और इसकी मनोरंजक कहानी दर्शकों को अंत तक जोड़े रखने में कामयाब रहती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!