Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jul, 2026 11:42 AM

Urfi Javed New Look : मॉडल उर्फी जावेद आए दिन एक्टिंग एक्टिंग से जयादा अपने फैशन सेंन्स के लिए जानी जाती हैं। वह अपने आउटफिट्स को बेहद क्रिएटिव तरीके से डिज़ाइन करने के लिए जानी जाती हैं, जिसकी वजह से फैंस भी उनकी खूब तारीफ करते हैं
Urfi Javed New Look : मॉडल उर्फी जावेद आए दिन एक्टिंग एक्टिंग से जयादा अपने फैशन सेंन्स के लिए जानी जाती हैं। वह अपने आउटफिट्स को बेहद क्रिएटिव तरीके से डिज़ाइन करने के लिए जानी जाती हैं, जिसकी वजह से फैंस भी उनकी खूब तारीफ करते हैं। एक बार फिर अपने नए रो हटके लुक के कारण उर्फी जावेद चर्चा का विषय बन गई हैं।
नागिन बनीं उर्फी जावेद
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो नागिन बनी दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है- कुछ एक्सपेरिमेंट पूरे नहीं हो पाते, लेकिन यह 'नागिन' और एकता मैम को समर्पित है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनकी यह ड्रेस आज तक की सबसे अलग ड्रेसेस में से एक है।
एकता कपूर को डेडिकेट की ड्रेस
इसी के साथ उर्फी जावेद ने कहा कि मैं नागिन की फैन हूं, यानि की मैं एकता कपूर की फैन हूँ। वीडियो में आप देख सकते हैं उन्होंने अपने शरीर पर नागिन के आकार जैसा डिज़ाइन लपेटा हुआ है, जिसमें लाइट्स भी लगी हुई दिखाई देती हैं।
उर्फी ने बताया कि वह टीवी शो नागिन और निर्माता एकता कपूर की बड़ी फैन हैं, इसलिए उन्होंने यह खास ड्रेस तैयार करने का आईडिया लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हर एक्सपेरिमेंट पूरी तरह सफल नहीं होता लेकिन यह ऑउटफिट उन्होंने नागिन और एकता कपूर को डेडिकेट किया है।