जानें, कौन है Shekhar Chaudhary ? जिसने Jasmine Sandlas के दिल पर किया राज...जल्द कर सकती हैं शादी !

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 04:20 PM

who is shekhar chaudhary

Who Is Shekhar Chaudhary : पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के दौरान फैंस को एक यादगार पल देखने को मिला। शानदार लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मीन ने स्टेज से अपनी सगाई की घोषणा कर सभी को चौंका दिया।

Who Is Shekhar Chaudhary : पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के दौरान फैंस को एक यादगार पल देखने को मिला। शानदार लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मीन ने स्टेज से अपनी सगाई की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। 

इस खास मौके पर जैस्मीन ख़ुशी से स्टेज पर झूमती नजर आईं। उन्होंने दर्शकों को अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी से भी सभी को रूबरू कराया। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर शेखर चौधरी कौन हैं, जिनके साथ जैस्मीन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

स्टेज पर जैस्मीन ने रिवील किया अपना बॉयफ्रेंड 
अपनी लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मीन सैंडलस ने शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाकर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने शेखर का हाथ थामा और सभी के सामने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए बताया कि यही वह शख्स हैं, जिनसे उनकी सगाई हुई है। जैस्मीन ने मुस्कुराते हुए सबके सामने कहा, ''इन्होने ही मुझे अंगूठी पहनाई है, ये मेरे हैं'' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK DUMOLIYA (@kartistik_01)

यह इमोशनल पल देखने ही हर कोई सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहा है। 

कौन हैं जैस्मीन के मंगेतर शेखर चौधरी ?
अक्सर जैस्मीन सैंडलस जहां अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजानिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं, वहीं उनके मंगेतर शेखर चौधरी  कैमरों और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। वह दिलम या म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है और अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करते हैं।

अब तक जैस्मीन ने शेखर के प्रोफेशन, परिवार या उनके रिश्ते की शुरुआत से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। दोनों की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई, इसे लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि सिंगर ने अपने इस रिश्ते को लंबे समय तक बेहद निजी रखा और स्टेज पर सगाई का ऐलान करते हुए पहली बार शेखर को दुनिया के सामने पेश किया।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!