2021 BMW S 1000 R हुई लॉन्च, 3 सैकंड में पकड़ेगी 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार

Edited By Piyush Sharma,Updated: 16 Jun, 2021 05:35 PM

2021 bmw s 1000 r launched will reach 100 kmph in 3 seconds

सिर्फ 3 सैकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली बाइक और जिसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की हो, ऐसी बाइक को शायद ही कोई बाइक लवर हो जो पसंद ना करे। ऐसी ही एक बाइक भारत में लॉन्च हो गई है।

ऑटो डेस्क : सिर्फ 3 सेंकड‍ में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली बाइक और जिसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की हो, ऐसी बाइक को शायद ही कोई बाइक लवर हो जो पसंद ना करे। ऐसी ही एक बाइक भारत में लॉन्च हो गई है। BMW मोटोर्राड इंडिया ने मंगलवार को अपनी 2021 BMW S 1000 R नेकेड स्पोर्टस बाइक लॉन्च कर दी है। 3 सेंकड में 100 किमी की रफ‍्तार पकड़ने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। इस बाइक की कीमत 17 लाख 90 हजार रुपए एक्स शोरूम है। कंपनी बाइक 2021 BMW S 1000 R को कंप्लीट बिल्ट-अप यूनिट के तौर पर लॉन्च किया गया है।

क्या है बाइक की कीमत

कंपनी की ओर से यह बाइक तीन ट्रिम्स में मिलेगी। इसमें स्टेंडर्ड, प्रो और प्रो M स्पोर्ट शामिल है। कंपनी ने 2021 BMW S 1000 R बाइक के बेसस्टेंडर्ड ट्रिम की कीमत 17.90 लाख, प्रोवेरिएंट की कीमत 19.75 लाख रुपए और प्रो M स्पोर्ट की कीमत 22.50 लाख रुपए एक्स शोरूम तय की है।

PunjabKesari

डुकाटी की बाइक से होगा 2021 BMW S 1000 R का मुकाबला

भारतीय स्पेक 2021 BMW S 1000 R बाइक दुनिया भर के बाजारों में बेची जाने वाली एक यूनिट की तरह है। भारतीय बाजार में 2021 BMW S 1000 R का मुकाबला डुकाटी स्ट्रीट फाइटर V4 नेकेड स्पोर्टस बाइक से होगा, जिसकी बाजार में कीमत करीब 23.19 लाख रुपए है।

2021 BMW S 1000 R क्या है डिजाइन और फीचर

अब अगर बात की जाए इस बाइक के डिजाइन और फीचर के बारे में तो लॉन्च हुई नई 2021 BMW S 1000 R अपने पिछले मॉडल के मुकाबले एक्सटीरियर में बिल्कुल नई स्टाइल दी गई है। बाइक में 6.5 इंच के TFT मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, इसमें बाइक की ड्राइविंग के दौरान फोन कॉल्स की जानकारी मिलती रहेगी। इसके साथ ही LED हेडलाइट मिलती है।

PunjabKesari

आकर्षक कलर ऑप्शन

2021 BMW S 1000 R में कई कलर ऑप्शन भी देखने को मिलते है। 2021 BMW S 1000 R मेंरेसिंगरेडनॉन-मेटालिक मिलता है। बाइक में स्टाइल स्पोर्ट ऑप्शन को हॉकीनहाइम सिल्वर मैटेलिक के साथ मिलता है। इसमें रियर फ्रेमसेक्शन और इंजन साइडकवर को मैटकॉपर मेटैलिक कंपोनेंट के साथ ग्रेएनोडाइज्ड कंपोनेंट्स शामिल किया गया है। इससे रोडस्टर के टेक्निकल हाइलाइट्स का पता चलता है। इसमें M मोटर स्पोर्ट पेंटफिनिश भीमिलता है, जो स्टाइल स्पोर्ट और M पैकेज ऑप्शन में मिलता है।

999 cc का इंजन बनाता है बाइक को पॉवरफुल

बाइक 2021 BMW S 1000 R में 999 cc का इंजन मिलता है। इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्डइंजन मिलता है। यह इंजन 11,000 rpm पर 165 bhp का अधिकतम पावर और 9,250 rpm पर 114 Nm का पीकटॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं।

चार ड्राइविंग मोड्स

इस बाइक में चार ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं। इसमें Rain (रेन), Road (रोड), Dynamic (डायनेमिक) और Dynamic Pro (डायनेमिक प्रो) शामिल हैं। इन राइडिंग मोड्स को इंजन (थ्रॉटल), इंजनब्रेक, ट्रैक्शनकंट्रोल, व्हीलीकंट्रोल, ABS और ABS प्रो जैसे पर फॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स के लिए बनाया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!