BMW ने M डिवीज़न की 50 वी एनवर्सिरी के मौके पर भारत में लॉन्च किया BMW X4 '50 Jahre M Edition'

Edited By Radhika,Updated: 08 Sep, 2022 06:29 PM

bmw x4  50 jahre m edition  launched in india

BMW ने इंडियन मार्केट में X4 '50 Jahre M Edition' को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे 2 वेरिएंट्स- 30i M Sport और 30d M Sport में लॉन्च किया है। जिनकी कीमत क्रमश:72.90 लाख रुपए और 74.90 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी द्वारा इस एडिशन को BMW की M डिवीज़न के...

ऑटो डेस्क: BMW ने इंडियन मार्केट में X4 '50 Jahre M Edition' को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे 2 वेरिएंट्स- 30i M Sport और 30d M Sport में लॉन्च किया है। जिनकी कीमत क्रमश:72.90 लाख रुपए और 74.90 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी द्वारा इस एडिशन को BMW की M डिवीज़न के भारत में 50वीं सालगिरह के मौके पर लॉन्च किया है।

BMW X4 Left Rear Three Quarter

BMW X4 '50 Jahre M Edition' को कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं, जिसमें एक ऑल-ब्लैक किडनी ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक विंडो ट्रिम, 20-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और M-स्पोर्ट ब्रेक कैलीपर्स (ग्लॉस रेड में पेंट) शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें तो इस एडिशन में स्पोर्ट्स सीट्स, M हेडलाइनर और M लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसी के साथ इसमें पेनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग को शामिल किया गया है।

<>

BMW X4 में 2 इंजन ऑप्शन- 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0लीटर डीज़ल इंजन के साथ पेश किया गया है। ट्रांसमिशन के लिए इन दोनो इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!