OPPO का नया धमाका: 8,000mAh बैटरी और दो 200MP कैमरों के साथ जल्द आ सकता है वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 08:29 PM

oppo reno x

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नए लीक के मुताबिक, इसके बैक पैनल पर दो 200MP के रियर कैमरे मिल सकते हैं। इनमें सैमसंग के ISOCELL HPE और ISOCELL HP5 सेंसर्स का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

Gedget News : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (OPPO) जल्द ही टेक मार्केट में एक नया और अनोखा डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रही है। लीक्स की मानें तो कंपनी एक वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे 'OPPO Reno X' नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। मशहूर टिप्स्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' (Digital Chat Station) के अनुसार, इस फोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में मीडियाटेक का लेटेस्ट डाइमेंसिटी 9600M (Dimensity 9600M) प्रोसेसर देखा गया है। धांसू बैटरी और प्रीमियम कैमरा सेटअप से लैस यह नया स्मार्टफोन यूज़र्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके नाम या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दो 200MP कैमरों से लैस होगा बैक पैनल
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नए लीक के मुताबिक, इसके बैक पैनल पर दो 200MP के रियर कैमरे मिल सकते हैं। इनमें सैमसंग के ISOCELL HPE और ISOCELL HP5 सेंसर्स का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पूर्व में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दूर की शानदार तस्वीरें कैप्चर करने के लिए इसके पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे में 200MP का सेंसर दिया जा सकता है। अगर यह लीक सच साबित होती है, तो यह फोन प्रीमियम फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

8,000mAh की विशाल बैटरी और यूनिक डिस्प्ले
आगामी ओप्पो स्मार्टफोन के पावर बैकअप को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां इसकी बैटरी 7,000mAh होने का दावा किया गया था, वहीं अब नई रिपोर्ट में इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई गई है। फोन में 6.35 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और रिजॉल्यूशन 2560 × 1440 पिक्सल हो सकता है। इतने कॉम्पैक्ट साइज के डिस्प्ले के साथ 8,000mAh की विशाल बैटरी का होना इसे काफी खास और पावरफुल बनाता है।

कब तक हो सकता है लॉन्च?
हालांकि यह सभी स्पेसिफिकेशंस अभी केवल इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप पर आधारित हैं और लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है। फिर भी, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो इस वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन को चीन में OPPO Find N7 फोल्डेबल फोन के साथ वर्ष 2027 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च के बीच) में लॉन्च कर सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!