Edited By Tanuja,Updated: 11 Jun, 2024 07:08 PM
यमन तट के पास एक नौका डूबने से उस पर सवार कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 140 अन्य लापता हैं। प्रवासियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के संगठन...
काहिराः यमन तट के पास एक नौका डूबने से उस पर सवार कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 140 अन्य लापता हैं। प्रवासियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संगठन के एक बयान के अनुसार, नौका पर करीब 260 सोमालियाई और इथोपियाई नागरिक सवार थे।
नौका सोमालिया के उत्तरी तट से अदन की खाड़ी की 320 किलोमीटर की यात्रा पर थी, जब मंगलवार को यह यमन के दक्षिणी तट पर डूब गई। बयान में कहा गया है कि तलाश अभियान जारी है और अब तक 71 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में 31 महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।