Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jun, 2024 04:33 PM
ताइवान के प्राइवेट क्लब में खाना परोसने का अजीबोगरीब तरीका सामने आया है। पता चला है कि ताइचुंग के एक प्राइवेट क्लब में नंगी महिला को सुशी बोट बनाकर लोगों को डिनर सर्व किया गया है। इस रात्रिभोज ...
Taiwan: ताइवान के प्राइवेट क्लब में खाना परोसने का अजीबोगरीब तरीका सामने आया है। पता चला है कि ताइचुंग के एक प्राइवेट क्लब में नंगी महिला को सुशी बोट बनाकर लोगों को डिनर सर्व किया गया है। इस रात्रिभोज को उन्होंने ‘न्योताइमोरी डिनर’ का नाम दिया। महिला के शरीर पर रखे भोजन का लुत्फ रईस उठा रहे थे। एक प्राइवेट क्लब का पता चला है, जहां पर महिलाओं के नग्न शरीर का इस्तेमाल खाने वाली प्लेट के तौर पर किया जाता है। इस काम के लिए मॉडल्स को हायर किया जाता है। खाना बनाने के लिए स्पेशल शेफ बुलाए जाते हैं और मेज पर शरीर के ऊपर खाना सर्व होता है। इस डिनर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये पर पर्सन. स्थानीय अधिकारियों ने क्लब के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
हांगकांग की एक अंग्रेजी अखबार ने मामले पर रिपोर्ट तैयार की है। विवादित क्लब ताइवान का है। तटीय शहर ताइचुंग में बने इस क्लब में ‘न्योताईमोरी’ डिनर नाम का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। आरोप है कि इसमें युवा महिलाओं को सुशी और साशिमी नाम की डिश परोसने के लिए थाली के रूप में इस्तेमाल किया गया था। इस क्लब में अमीर लोग जाते हैं। क्लब की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनमें एक युवा नग्न महिला शरीर पर सजावट के साथ एक मेज पर प्राइवेट पार्ट ढक कर भोजन के साथ लेटी हुई दिखी। वहां मौजूद गेस्ट उसके शरीर से खाना खा रहे थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल्स का काम लगभग दो घंटे का था। उन्हें बॉडी पेंटिंग और भोजन परोसने का काम करना था। खबर है कि कार्यक्रम में 20 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। मामले की ऑनलाइन खूब आलोचना हुई जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। खास बात है कि यह भोजन विवादित के साथ-साथ खासा महंगा भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति भोजन की कीम 3100 अमेरिकी डॉलर थी। यहां सिर्फ भोजन ही 60 हजार न्यू ताइवान डॉलर का था, जिसपर क्लब ने 40 हजार ताइवान डॉलर फीस मॉडल के लिए अलग से चार्ज किए थे।