रूस की दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए PM मोदी

Edited By Pardeep,Updated: 09 Jul, 2024 10:52 PM

pm modi leaves for austria after a successful two day visit to russia

धानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा समाप्त कर मंगलवार शाम को मास्को से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए। श्री मोदी 40 साल से अधिक समय में ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

मास्को/नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा समाप्त कर मंगलवार शाम को मास्को से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए। श्री मोदी 40 साल से अधिक समय में ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रणधीर जायसवाल एक्स पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की सफल यात्रा पूरी की। उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी बनी। अगला पड़ाव ऑस्ट्रिया।'' 

इससे पहले मोदी ने कहा, ‘‘आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमारी बातचीत में व्यापार, वाणिज्य, सुरक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा हुई। हम कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने को बहुत महत्व देते हैं।'' उन्होंने कहा कि उन्हें रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने पर गर्व है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ऑडर्र ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं पुरस्कार प्रदान करने के लिए रूसी सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह पुरस्कार मेरे साथी 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है।''

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!