Edited By Mansa Devi,Updated: 30 Apr, 2026 12:21 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूस की उस पेशकश को दोहराया, जिसमें वह तीसरे देश के रूप में ईरान के 970 पाउंड समृद्ध यूरेनियम के भंडार को संभालने के लिए तैयार है।
International Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूस की उस पेशकश को दोहराया, जिसमें वह तीसरे देश के रूप में ईरान के 970 पाउंड समृद्ध यूरेनियम के भंडार को संभालने के लिए तैयार है। अमेरिकी नेता ईरान से यूरेनियम के इस भंडार को अमेरिका को सौंपने की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने उनसे कहा, ''वह इसमें हमारी मदद करना चाहते हैं और वह संवर्धन में शामिल होने के इच्छुक हैं।''

इस पर मैंने कहा, ''मैं चाहूंगा कि आप यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने में शामिल हों। मेरे लिए, यह अधिक महत्वपूर्ण होगा।'' इस बीच, रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'क्रेमलिन' ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के खिलाफ शत्रुता फिर से शुरू होती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत में ईरान युद्ध पर चर्चा की और 'क्रेमलिन' ने चेतावनी दी कि अगर लड़ाई फिर से शुरू होती है तो इसके ''गंभीर परिणाम'' हो सकते हैं। राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पत्रकारों से कहा कि पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा था कि ईरान की धरती पर जमीनी अभियान पूरी तरह से ''अस्वीकार्य और खतरनाक'' होगा।