पाकिस्तान में चेक पोस्ट पर आतंकियों का हमला, 3 सुरक्षा कर्मियों की मौत

Edited By Updated: 06 Jul, 2021 05:29 AM

terrorists attack check post in pakistan 3 security personnel killed

पाकिस्तान के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में सोमवार को कुछ अज्ञात आतंकियों ने एक चेक पोस्ट पर हमला कर दिया जिसमें तीन सुरक्षा बलों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेशावरः पाकिस्तान के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में सोमवार को कुछ अज्ञात आतंकियों ने एक चेक पोस्ट पर हमला कर दिया जिसमें तीन सुरक्षा बलों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

नार्थ वजीरिस्तान जिला अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हसन खेल क्षेत्र में हुए इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि हमले में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!