Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jul, 2024 12:56 PM
सांपों का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह ऐसे जीव हैं, जिसका इंसानों में खौफ बेहद ज्यादा है। वहीं किंग कोबरा का तो नाम...
Viral News: सांपों का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह ऐसे जीव हैं, जिसका इंसानों में खौफ बेहद ज्यादा है। वहीं किंग कोबरा का तो नाम सुनते ही लोग कांप जाते हैं। किंग कोबरा काट ले तो आधे घंटे से कम वक्त में इंसान मर सकता है, लेकिन एक शख्स किंग कोबरा को शैंपू से नहलाने का काम कर रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स किंग कोबरा को नहलाता (Man bathing king cobra video) नजर आ रहा है। सांपों को नहलाया इस वजह से जाता है क्योंकि उनके अंदर दुर्गंध आने लगती है। इसके अलावा कई बार उन्हें गर्मी के दिनों में नहला दिया जाता है, जिससे उनका तापमान सामान्य रहे। वो अक्सर गंदी जमीनों पर रेंगते हैं तो उनके शरीर पर गंदगी जम जाती है।
वीडियो में शख्स के सामने एक काफी बड़ा और मोटा किंग कोबरा सांप मौजूद है। उसने अपना फन उठाया हुआ है। शख्स उसके पास ही बैठा है। सबसे पहले वो शैंपू को हाथ में लेकर उसके ऊपर लगाता है। ऊपर से नीचे तक वो शैंपू लगा देता है। सांप उसे कुछ नहीं कर रहा है, शायद वो उसका पालतू होगा। फिर वो पानी से नहलाने लगता है। ये देखकर लोग काफी हैरान लग रहे हैं। वीडियो को 12 लाख व्यूज मिले हैं।