बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दो मुठभेड़, 21 आतंकवादी ढेर; 5 जवान और कस्टम अधिकारी की मौ'त

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 05:30 AM

two encounters between security forces and terrorists in balochistan

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच हुई दो अलग-अलग झड़पों में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच हुई दो अलग-अलग झड़पों में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक बयान में कहा कि ये घटनाएं सोमवार रात चगाई जिले के नोकचा और पिशिन जिले के जियारत चौराहे पर हुईं, जिनमें सुरक्षा बल के पांच जवान और सीमा शुल्क विभाग का एक अधिकारी भी मारा गया। 

इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई में 'फितना-अल-खवारिज' से जुड़े 21 आतंकवादी मारे गए। 'फितना-अल-खवारिज' वह शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (टीटीपी) के लिए करती है। पहली घटना में, आतंकवादियों ने जबरन वसूली के लिए एन-40 क्वेटा-ताफ्टन राजमार्ग पर एक अवैध जांच चौकी बनाकर यात्रियों की आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश की। 

इसमें कहा गया, "सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और जबरदस्त गोलीबारी के बाद मौके पर ही ग्यारह आतंकवादियों को मार गिराया।" आतंकवादियों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए। दूसरी घटना में, आतंकवादियों ने 'कस्टम्स हाउस' में घुसने की कोशिश में एक साथ मिलकर हमला किया। 

सेना ने कहा, "सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की और जबरदस्त गोलीबारी के बाद 10 आतंकवादियों को मार गिराया।" इसमें कहा गया है कि कस्टम्स हाउस पर हमला सीमा शुल्क अधिकारियों को उनके कानूनी कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के लिए किया गया था। सेना ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पांच सुरक्षाकर्मी और एक सीमा शुल्क अधिकारी की भी मौत हो गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!