मुइज्जू पर वशीकरण... महिला मंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति पर ही कर दिया काला जादू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Jun, 2024 04:12 PM

woman minister casts black magic on maldives president

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश की गई है। ये आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उनकी कैबिनेट की एक महिला मंत्री पर है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पर...

इंटरनेशनल न्यूज: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश की गई है। ये आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उनकी कैबिनेट की एक महिला मंत्री पर है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पर आरोप है कि वो मोइज्जू पर प्रभाव जमाना चाहती थी। महिला मंत्री का नाम फातिमा शमनाज अली सलीम है। फातिमा शमनाज मुइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री हैं। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक उसका भाई है। इन लोगों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हें 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है।
PunjabKesari
इससे पहले पुलिस ने फातिमा के आवास पर छापेमारी कर कई आपत्तिजनक चीजों को जब्त किया है। कहा जा रहा है कि इनका इस्तेमाल वह काले जादू के लिए करती थी। राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने को लेकर कई थ्योरी सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करके शमनाज उनकी गुड बुक्स में आना चाहती थीं। कहा जा रहा है कि वह मुइज्जू सरकार में अहम पद हासिल करना चाहती थी। इसके लिए वह काले जादू का सहारा ले रही थी। 
PunjabKesari
मालदीव के कानून में जादू कोई अपराध नहीं
मुस्लिम बहुल मालदीव में दंड संहिता के तहत जादू-टोना एक आपराधिक अपराध नहीं है, लेकिन इस्लामी कानून के तहत इसके लिए छह महीने की जेल की सजा है। द्वीपसमूह में लोग पारंपरिक समारोहों में कई तरह के ऐसे टोने-टोटके करते हैं, जिनके लिए उनका मानना है कि वे किसी का विश्वास जीत सकते हैं और विरोधियों को शाप दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!