रायबरेली में अपने दो बच्चों का गला घोंटकर मां ने की खुदकुशी, जानें वजह

Edited By Parveen Kumar,Updated: 16 Jun, 2024 10:06 PM

a mother committed suicide by strangling her two children in rae bareli

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में रविवार को रौंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में रविवार को रौंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे विजयी मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में रविवार अपराह्न बाद रतिभान यादव नामक व्यक्ति अपनी बहन कुसमा को छोड़ने उसके ससुराल पूरे भुइयन मजरे कनहा गांव गया था।

रतिभान दोपहर बाद जब घर आया तो उसे कमरे में तख्त पर उसके बेटे रौनक (पांच) और बेटी रिमझिम (तीन) के शव पड़े मिले और पत्नी सोनी (37) का शव छत पर लगे पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि सोनी ने अपने दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूत्रों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

रतिभान यादव ने 15 साल पहले पूनम नामक एक महिला से विवाह किया था लेकिन उसे कोई संतान नहीं हुई। उसने पांच वर्ष पूर्व सोनी से दूसरी शादी की थी। वह दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था। इस घटना के समय उसकी पहली पत्नी पूनम खेतों में काम करने गयी थी। यादव ने घटना के पीछे किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!