Edited By Mansa Devi,Updated: 30 Apr, 2026 01:15 PM

आंध्र प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने 30 अप्रैल 2026 को SSC यानी कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन...
नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने 30 अप्रैल 2026 को SSC यानी कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। राज्य भर से कुल 6,40,916 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 6,22,074 नियमित और 18,842 निजी छात्र शामिल थे। परीक्षार्थियों में 3,28,652 लड़के और 3,12,264 लड़कियां थीं।
इस बार कुल पास प्रतिशत 85.25% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के 81.14% से बेहतर है। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.90% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.68% है। वहीं, सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ है। इस साल सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 78.39% रहा, जो पिछले साल 72.8% था।
कहां देखें रिजल्ट?
छात्र अपने परिणाम निम्न प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं:
bse.ap.gov.in
results.bse.ap.gov.in
DigiLocker
इसके अलावा छात्र ‘MantraMitra’ व्हाट्सएप सेवा और ‘Leap’ मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से परिणाम देखने के लिए 9552300009 पर ‘Hi’ भेजना होगा।
वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?
- सबसे पहले बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट्स bse.ap.gov.in या results.bse.ap.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर उपलब्ध ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद ‘SSC Public Examination Result 2026’ चुनें।
- अब रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- अब मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker मोबाइल एप्लिकेशन खोलें।
- फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अगर आप नए यूजर हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- उसके बाद होमपेज पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं।
- अब ‘एपी एसएससी रिजल्ट 2026’ चुनें।
- फिर अपना रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- उसके बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- अब अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।