पाकः पूर्व ISI चीफ की धमकी- दिल्‍ली को हिरोशिमा, मुंबई को बना देंगे नागासाकी

Edited By Updated: 06 Aug, 2015 05:13 PM

article

पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के पूर्व चीफ और आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल ने भारत को ट्वीट कर धमकी दी है कि ...

नई दिल्लीः पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के पूर्व चीफ और आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल ने भारत को ट्वीट कर धमकी दी है कि अगर भारत रास्‍ते पर नहीं आया तो हम दिल्‍ली और मुंबई को आज का हिरोशिमा और नागासाकी बना देंगे।

आपको बता दें कि हिरोशिमा और नागासाकी जापान के वे शहर हैं, जहां दूसरे विश्व युद्ध के दैरान अमरीका ने न्यूक्लियर बम गिराए थे। 6 अगस्‍त 1945 के दिन ही अमरीका ने हिरोशिमा को तबाह किया था। 2 दिन बाद नागासाकी पर भी बम बरसाए गए थे। 

हामिद गुल ने भारत की नैशनल और इकोनॉमिक राजधानी (दिल्‍ली और मुंबई) को हिरोशिमा-नागासाकी बनाने की धमकी ऐसे समय दी है जब पाकिस्‍तान से आए आतंकियों ने उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला कर 2 जवानों को शहीद कर दिया लेकिन, गांववालों ने एक आतंकी को भी धर दबोचा। इस आतंकी ने यह कबूल कर लिया है कि वह पाकिस्‍तान से हिंदुओं को मारने के लिए आया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पास 110 बम हैं जो भारत के 100 बमों के जखीरे से 10 ज्यादा हैं। हालांकि, ये आंकड़े 2012 की स्थिति के अनुसार बताए गए थे। 3 साल में स्थिति कितनी बदली है, इस बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!