पीएम मोदी के भव्य स्वागत पर मची भांगड़े की धूम, लहंगा चोली पहन ढोल पर नाची रशियन बच्ची (VIDEO)

Edited By Mahima,Updated: 10 Jul, 2024 12:09 PM

bhangra was a hit at the grand welcome of pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पांच साल बाद दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और यूक्रेन में संघर्ष सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रित होगी।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पांच साल बाद दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और यूक्रेन में संघर्ष सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रित होगी। रूस में भारतीय प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया और मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रूसी महिलाओं को भांगड़ा करते देखा गया। पीएम मोदी की इस यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक वीडियो ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें एक छोटी बच्ची ढोल की थाप पर दिल खोलकर नाचती दिख रही है। उसने भारतीय परिधान लहंगा-चोली पहना था। एएनआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "भारतीय पोशाक पहने एक नन्ही रूसी बच्ची ने अन्य लोगों के साथ भांगड़ा किया।" वीडियो की शुरुआत में बच्ची को पीले और लाल रंग की घाघरा-चोली और सिर पर दुपट्टा पहने देखा जा सकता है। वीडियो में वह ढोल की थाप पर नाचती है, जबकि कई अन्य महिलाएं भी भारतीय परिधान में भांगड़ा करती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो एक दिन पहले शेयर किया गया था और इसे अब तक 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है, जबकि 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह नृत्य नहीं है, जो महत्वपूर्ण है, बल्कि उनका भाव कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। रूसी लोग भारतीयों को इतना महत्व दे रहे हैं और दूसरी तरफ पाकिस्तान बस जा रहा है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "बहुत खूबसूरत।"
 

मंगलवार को पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसकी सह-अध्यक्षता करेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के लिए एक निजी डिनर का आयोजन किया था। इस दौरे के माध्यम से दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!