BJP सरकार ‘बेहतर मणिपुर' के लिए दोनों कांग्रेस सांसदों के साथ मिलकर काम करेगी : CM सिंह

Edited By Utsav Singh,Updated: 05 Jun, 2024 09:13 PM

bjp government will work together with congress mp for  better manipur  cm

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार राज्य में दोनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर सभी वर्गों के विकास के लिए काम करेगी।

नई दिल्ली : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार राज्य में दोनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर सभी वर्गों के विकास के लिए काम करेगी। कांग्रेस उम्मीदवारों ने राज्य की दो लोकसभा सीटों पर राजग उम्मीदवारों को भारी अंतर से हराया।

PunjabKesari

सिंह ने कहा, ‘‘मैं 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए कांग्रेस उम्मीदवारों अंगोमचा बिमोल अकोईजाम और एल्फ्रेड कन्नगम एस. आर्थर को उनकी जीत के लिए बधाई देता हूं।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और मायने यह रखता है कि हम सभी राज्य के मूल निवासियों के कल्याण की आकांक्षा रखते हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राज्य में सभी वर्गों के विकास के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।'' 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!