बुक कर ली थी फ्लाइट की टिकट, जल्द ही आने वाला था इंडिया...ऑस्ट्रेलिया में मिला BJP नेता के बेटे का शव

Edited By Yaspal,Updated: 25 May, 2024 10:09 PM

bjp leader s body found in australia

तेलंगाना के शादनगर शहर निवासी 30 वर्षीय आईटी पेशेवर अरविंद (30) का शव आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में समुद्र से बरामद किया गया है। न्यू साउथ वेल्स में रह रहा अरविंद कार को गैराज ले जाने के लिए निकला था और फिर लापता हो गया

इंटरनेशनल डेस्कः तेलंगाना के शादनगर शहर निवासी 30 वर्षीय आईटी पेशेवर अरविंद (30) का शव आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में समुद्र से बरामद किया गया है। न्यू साउथ वेल्स में रह रहा अरविंद कार को गैराज ले जाने के लिए निकला था और फिर लापता हो गया। पीड़ित के परिजनों ने यह जानकारी दी। अरविंद के रिश्तेदार कृष्णा ए. ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को उसकी मौत की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही उन्होंने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है और इस मामले में जांच की जा रही है।

शादनगर के मूल निवासी अरविंद स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दिवंगत आरती कृष्ण यादव के इकलौते बेटे थे। अरविंद के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने केंद्र सरकार से उसके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द न्यू साउथ वेल्स से हैदराबाद वापस लाने में मदद करने का अनुरोध किया है। अरविंद ऑस्ट्रेलिया में एक आईटी पेशेवर के रूप में कार्यरत था। वह 2017 से न्यू साउथ वेल्स में रह रहा था और लगभग दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके रिश्तेदार ने कहा कि अरविंद और उसकी पत्नी भारत आने की योजना बना रहे थे और टिकट भी बुक हो चुके थे। जबकि अरविंद की मां जो आस्ट्रेलिया में उनके साथ रह रहीं थी, हाल ही में भारत लौट आई थीं।

उन्नीस मई को अरविंद ने अपनी पत्नी से कहा था कि वह कार गैरेज में ले जा रहा है लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। अरविंद की पत्नी ने उसे फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने 20 मई को न्यू साउथ वेल्स पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

कृष्णा ने बताया कि बाद में अरविंद का शव सिडनी में एक समुद्र तट के पास पाया गया और डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई कि यह अरविंद का ही शव था। शादनगर के मूल निवासी अरविंद स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दिवंगत आरती कृष्ण यादव के इकलौते बेटे थे। कृष्णा ने केंद्र सरकार से अरविंद के शव को घर वापस लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी विदेश मंत्री एस जयशंकर से अरविंद के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने में आवश्यक मदद करने का आग्रह किया है।

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!