उदयपुर के 5-स्टार होटल में 10 दिन तक बीवी-बच्चों संग जीता रहा लग्जरी जिंदगी, 5.74 लाख का बिल आया तो भरने से किया इनकार

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 09:17 AM

delhi based tourist udaipur without paying bill the oberoi udaivilas

उदयपुर के मशहूर 5-स्टार होटल  The Oberoi Udaivilas में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ होटल में 10 दिन रुककर लग्जरी सुविधाओं का आनंद लेता रहा, लेकिन चेक-आउट के वक्त...

नई दिल्ली: उदयपुर के मशहूर 5-स्टार होटल  The Oberoi Udaivilas में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ होटल में 10 दिन रुककर लग्जरी सुविधाओं का आनंद लेता रहा, लेकिन चेक-आउट के वक्त  5.74 लाख का बिल चुकाए बिना चंपत हो गया। The Oberoi Udaivilas की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, एक ट्रैवल एजेंसी ने 12 अगस्त को ईमेल के ज़रिए अनुराग यादव के लिए बुकिंग की थी। इसके बाद, वह और उनका परिवार 14 से 23 अगस्त तक होटल में रुके। आरोप है कि उन्होंने होटल के शाही कमरों, लंच, डिनर सहित अन्य महंगी सुविधाओं का खुलकर लाभ उठाया। 

चेक-आउट के समय हुआ ड्रामा
24 अगस्त को जब चेक-आउट के वक्त होटल स्टाफ ने 5.74 लाख का फाइनल बिल सौंपा, तो अनुराग ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बिल का पूरा भुगतान ट्रैवल एजेंसी करेगी।
 
The Oberoi Udaivilas के लाइज़निंग मैनेजर रवींद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, जब ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अनुराग यादव के साथ ऐसी किसी भी व्यवस्था से इनकार किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अनुराग यादव दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।  खुद को ठगा महसूस करने पर होटल प्रबंधन ने अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!