दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 05:03 PM

delhi cm rekha gupta meets lieutenant governor discusses key issues

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से सोमवार को यहां मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से सोमवार को यहां मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल के साथ हुई मुलाकात को 'शिष्टाचार भेंट' बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा, "आज माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू जी से शिष्टाचार भेंट की।
 

दिल्ली में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं, जनहित कार्यों और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।" गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और प्रगति कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उपराज्यपाल कार्यालय ने 'एक्स' पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट में गुप्ता की संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री ने लोक निवास में उपराज्यपाल से मुलाकात की। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!