दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे राजस्थान में उपमुख्यमंत्री, वासुदेव देवनानी बनाए गए विधानसभा स्पीकर

Edited By Yaspal,Updated: 12 Dec, 2023 04:54 PM

diya kumari and premchand bairwa will be deputy cm of rajasthan

विधायक प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

नेशनल डेस्कः विधायक प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इससे पहले, विधायक दल की बैठक में पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया।

पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ समर्थित शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है। विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे।

इससे पहले केंन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे के साथ एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सहित सभी नेता हवाई अड्डे से सीधे नजदीक के एक होटल में गए। उसके बाद राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे और सीपी जोशी एक वाहन में सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बैठक के लिए नवनिर्वाचित विधायक पहले ही पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।

राजस्थान में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किये जा चुके हैं। 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है। करणपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!