FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में एक और भारतीय, आखिर क्यों 'अमृतपाल सिंह' को तलाश रही अमेरिकी एजेंसी, कनाडा-मैक्सिको तक है कनेक्शन

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 05:53 PM

fbi is searching for amritpal singh

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को अपनी मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य है ...

नेशनल डेस्क : अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को अपनी मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य है। FBI के अनुसार यह गिरोह कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता था और अमेरिका, कनाडा तथा मेक्सिको में सक्रिय ड्रग तस्करी संगठनों तक कोकीन और मेथामफेटामाइन की सप्लाई करने में शामिल था।

FBI के मुताबिक, 23 जून 2026 को लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था। एजेंसी ने उसकी पहचान के लिए 2024 की तस्वीर भी सार्वजनिक की है। FBI के अनुसार अमृतपाल सिंह का जन्म 7 जनवरी 1996 को हुआ था, वह भारतीय नागरिक है, उसकी लंबाई करीब 5 फुट 9 इंच और वजन लगभग 61 किलोग्राम है।

जांच एजेंसी ने आम लोगों से अपील की है कि अमृतपाल सिंह से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। मामले की जांच FBI का लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस कर रहा है। इससे पहले भी FBI भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह को अपनी मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल कर चुकी है। एजेंसी का दावा है कि वह कई फर्जी नामों का इस्तेमाल करता था और फिलहाल उसकी भी तलाश जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!