सिक्किम में चीन के पांच नागरिक गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Dec, 2021 03:45 AM

five chinese nationals arrested in sikkim

सिक्किम पुलिस ने चीन के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) प्रवीण गुरुंग ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) गुरुंग ने कहा,

गंगटोकः सिक्किम पुलिस ने चीन के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) प्रवीण गुरुंग ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) गुरुंग ने कहा, 'इस मामले की जांच पुलिस की विशेष शाखा कर रही है। विदेशी अधिनियम की धारा 14 के साथ-साथ कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।' 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ने कर्नाटक में रहने वाला तिब्बती शरणार्थी होने का दावा किया है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग का चीनी राष्ट्रीयता का तिब्बती है। वहीं तीसरा ताइवान का निवासी है और चौथा के आधार कार्ड से पता चला है कि वह चीनी नागरिक है। पांचवां चीनी राष्ट्रीयता वाला तिब्बती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!