Assam Flood: अब तक 85 लोगों की मौत, 18.80 लाख लोग प्रभावित...खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

Edited By Harman Kaur,Updated: 09 Jul, 2024 12:23 PM

flood in assam 85 dead 18 80 lakh people affected

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में 6 और लोगों की मौत हो जाने से इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कुछ स्थानों पर...

नेशनल डेस्क: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में 6 और लोगों की मौत हो जाने से इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

PunjabKesari

ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
PunjabKesari
27 जिलों में अभी भी 18.80 लाख लोग प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि अब 27 जिलों में 18,80,700 लोग प्रभावित हैं जबकि रविवार को करीब 22.75 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित थे। राज्य में धुबरी जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां करीब 4.75 लाख लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।

PunjabKesari

इसके बाद कछार में 2 लाख से अधिक लोग और बारपेटा में करीब 1.36 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन 25 जिलों में 543 शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है। वर्तमान में 3,45,500 विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहा है।
PunjabKesari
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) सहित कई एजेंसियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

PunjabKesari

गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को बताया कि अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

ब्रह्मपुत्र नदी निमती घाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अन्य प्रमुख नदियां सुबनसिरी (बदाती घाट), बुरहिडीहिंग (चेनिमारी), दिखौ (शिवसागर), दिसांग (नांगलमुराघाट), कोपिली (धरमतुल), बराक (बी पी घाट), संकोश (गोलोकगंज) और कुशियारा (करीमगंज) भी खतरे के निशान को पार कर गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!