दिल दहला देने वाली वारदात, मां की ह'त्या कर रसोई में दफनाया श'व; 2 महीने बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 11:15 PM

heartbreaking incident

ओडिशा में दो महीने पहले कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर उसके शव को किराये के मकान के रसोईघर में दफनाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है।

पुरीः ओडिशा में दो महीने पहले कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर उसके शव को किराये के मकान के रसोईघर में दफनाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओडिशा पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरे राज्य के अलावा झारखंड, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु में भी छानबीन की।

महिला का शव 24 अगस्त को उस समय बरामद किया गया जब पुरी के कुंभारपाड़ा इलाके में स्थित मकान के स्वामी ने एक बंद कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया। यह मकान गजपति जिले के मूल निवासी मदन गजानन दलेई (40) और उसकी मां अन्नपूर्णा द्वारा किराए पर लिया गया था। पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि दलेई को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह एक दुकान में काम कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 57 दिन तक फरार रहा दलेई लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी बहुत कम करता था।

उन्होंने बताया सीसीटीवी फुटेज के लगातार विश्लेषण और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हालांकि, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!