Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 31 Mar, 2026 05:14 PM

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। Security Printing and Minting Corporation of India Limited के अंतर्गत आने वाली India Government Mint ने देशभर के युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।
IGM Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। Security Printing and Minting Corporation of India Limited के अंतर्गत आने वाली India Government Mint ने देशभर के युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 94 पद भरे जाएंगे, जिनमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की नौकरियां शामिल हैं। यह भर्ती नोएडा, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद स्थित टकसालों में की जाएगी, जिससे पूरे देश के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें पूरी टाइमलाइन
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो चुकी है और उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मई-जून में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। वहीं स्किल या टाइपिंग टेस्ट जून-जुलाई में संभावित है और अंतिम परिणाम जुलाई या अगस्त 2026 तक जारी हो सकता है।
किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी
इस भर्ती के तहत सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, इंग्रेवर, जूनियर बुलियन असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और हिंदी टाइपिस्ट जैसे कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी पद स्थायी आधार पर भरे जाएंगे, जिससे चयनित उम्मीदवारों को लंबे समय तक सुरक्षित करियर का मौका मिलेगा।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। टेक्निकल और सुपरवाइजर पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या संबंधित विषय में बी.एससी जरूरी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और हिंदी टाइपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग स्किल अनिवार्य रखी गई है। वहीं जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, इसके बाद स्किल या टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।
आवेदन से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए। आखिरी तारीख के आसपास वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना ज्यादा बेहतर रहेगा।