बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियात बरते राज्य सरकार: खरगे

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 05:17 PM

mallikarjun kharge calls for safety measures after bengaluru wall collapse

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा कि बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल के परिसर की दीवार गिरने जैसी घटनाएं दोबारा न हों। बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के कारण बोरिंग...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा कि बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल के परिसर की दीवार गिरने जैसी घटनाएं दोबारा न हों। बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के कारण बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के परिसर की दीवार ढह जाने से एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और जबकि सात अन्य घायल हो गए। खरगे ने कहा, ''कुछ लोगों का कहना है कि यह एक पुराना परिसर था, जबकि अन्य लोगों की राय में इसका निर्माण ठीक से नहीं हुआ था मैंने देखा है कि दीवार में दरारें हैं।

PunjabKesari

मैंने वहां के लोगों से बात की है। दीवार की मरम्मत की जानी चाहिए और प्रभावित फेरीवालों व अन्य लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।'' उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि परिसर के बगल में सड़क पर विक्रेताओं को कारोबार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "यह हर जगह हो रहा है, यहां तक ​​कि कलबुर्गी में भी, जहां वे (रेहड़ी पटरीवाले) फुटपाथ पर सामान बेचते हैं। अगर हम इसके खिलाफ कुछ कहते हैं, तो वे हम पर उनकी रोजी-रोटी में बाधा डालने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि उन्हें शहरों में अन्य नागरिकों के लिए परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए।"

PunjabKesari

उन्होंने नगरपालिकाओं से रेहड़ी पटरी वालों के लिए उपयुक्त स्थान आवंटित करने और उनकी मदद करने की अपील की। खरगे ने कहा कि बेंगलुरु में जो घटना घटी है, वह अन्य स्थानों पर भी हो सकती है, इसलिए सरकार को एहतियात बरतना चाहिए। उन्होंने कहा, ''सरकार को रेहड़ी पटरी वालों और छोटे व्यापारियों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए।'' मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने परिसर की दीवार गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!