गर्मी की आग से झुलस रहा उत्तर भारत, यूपी में रेड अलर्ट जारी, जानिए क्या है IMD का अपडेट

Edited By Mahima,Updated: 17 Jun, 2024 08:52 AM

north india is burning in the heat red alert issued in up

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। हीटवेव के वजह से  दिन के साथ रात में भी काफी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है।

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। हीटवेव के वजह से  दिन के साथ रात में भी काफी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। वहीं, 18 जून तक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और जम्मू के कुछ हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। इतना ही नहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 18 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून आने के बाद से ही बारिश का दौर जारी है, लेकिन कुछ राज्यों को अभी भी मॉनसून का इंतजार करना पड़ सकता है।

जाने कैसा रहगे दिल्ली का मौसम
दिल्ली में गर्मी के कहर के चलते मौसम विभाग ने 19 जून तक दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 20 जून से दिल्ली का मौसम बदल सकता है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

PunjabKesari

यूपी में रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में चिलचिलाती गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, 19 जून से इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि लखनऊ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लखनऊ में 19 जून तक हीटवेव का दौर जारी रह सकता है। उसके बाद 20 जून से मौसम बदलने की उम्मीद है, जब तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

देश के अन्य राज्यों का मौसम 
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है इसके साथ ही मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!