ओडिशा: जाजुपर में बेकाबू बस फ्लाईओवर से गिरी, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Pardeep,Updated: 16 Apr, 2024 08:12 AM

odisha 5 people died after bus going to kolkata fell from the bridge in jajpur

कोलकाता जा रही एक बस के ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार शाम पुल से गिर जाने के कारण एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: कोलकाता जा रही एक बस के ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार शाम पुल से गिर जाने के कारण एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बाराबती पुल पर उस समय हुई, जब 50 यात्रियों वाली बस पुरी से कोलकाता जा रही थी। 

धर्मशाला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार नाइक ने कहा, ‘‘दुर्घटना में चार पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई है। करीब 40 लोग घायल हैं और उनमें से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है।'' 

उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!