Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Mar, 2026 06:43 PM

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा सीन आता है जो दिल छू लेता है। ठीक वैसे ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों X पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक आंटी मार्वल सीरिज के लोकप्रिय सुपरहीरो थॉर के हथौड़े ‘Mjolnir’ के...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा सीन आता है जो दिल छू लेता है। ठीक वैसे ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों X पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक आंटी मार्वल सीरिज के लोकप्रिय सुपरहीरो थॉर के हथौड़े ‘Mjolnir’ के साथ स्टाइलिश मूव्स करती नजर आ रही हैं।
यह नजारा एक मूवी थिएटर के एग्जिट पॉइंट पर लगे स्क्रीन में देखने को मिला। फिल्म खत्म होने के बाद बाहर निकलते दर्शक इस इंटरएक्टिव डिस्प्ले पर रुककर मजा ले रहे हैं। आंटी पूरे जोश के साथ हथौड़ा घुमा रही हैं, जैसे असली थॉर का पॉवर उनके अंदर हो। वीडियो को अभी तक 93,407 बार देखा जा चुका है। पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन लिखा: वो लोग म्योलनिर (जादुई हथौड़ा) उठा सकते हैं: थॉर, विज़न, स्टीव और यह आंटी।
सोशल मीडिया पर लोगो के कमेंट्स की बाढ़
वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आंटी ही डॉक्टर डूम हैं?' दूसरे ने मजाक में लिखा, 'अवेंजर्स में आंटी की एंट्री इसी तरह होगी!' कई लोगों ने कहा 'थॉर को अब कॉम्पिटिशन मिल गया, थानोस भी डर जाएगा।' कुछ ने तो सीधे पूछ लिया, 'ये जेन फॉस्टर वाली वाली आंटी तो नहीं?'
सोशल मीडिया पर इस मजेदार क्लिप को लाखों लोग देख चुके हैं। आंटी की एनर्जी देखकर लोग न सिर्फ हंस रहे हैं बल्कि थिएटर के बाहर रुककर खुद भी ट्राई कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या है?
30 सेकंड का यह क्लिप थिएटर एग्जिट स्क्रीन पर शूट किया गया। आंटी बिना रुके हथौड़ा ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमा रही हैं। बैकग्राउंड में थॉर का थीम म्यूजिक बज रहा है। लोग इकट्ठा होकर ताली बजा रहे हैं।