नामी होटल में चल रहा था 'गंदा धंधा', पुलिस ने की छापेमारी तो अंदर का नजारा देख उड़ गए होश; 9 लड़कियां हिरासत में

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 04:36 PM

prostitution racket busted rajasthan hotel

पुलिस ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चार पुलिसकर्मियों को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया।

नेशनल डेस्क: राजस्थान में भरतपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर सारस चौराहे पर स्थित एक होटल में दबिश देकर देह व्यापर में लिप्त नौ लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देह व्यापार के इस सेक्स रैकेट को चलाने के आरोपी जघीना गांव निवासी होटल मालिक राकेश खंडेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह शादी विवाह समारोह में हलवाईिगरी एवं कैटरिंग का काम भी करता है। पुलिस ने होटल से कुल नौ लड़कियों को पकड़ा है। सभी लड़कियों को यहां दूसरे राज्यों से बुलाया गया था। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है। 

बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चार पुलिसकर्मियों को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। होटल में देह व्यापार की सूचना के पुख्ता होते ही पुलिस की दलों ने दबिश देकर नाबालिग सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल की रहने वाली लड़कियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होटल से रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। साथ ही सभी लड़कियों के दस्तावेजों की जांच भी की जा रही हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!