Edited By Rohini Oberoi,Updated: 02 Jul, 2026 12:45 PM

राजस्थान के अलवर जिले में आज सुबह से हो रही लगातार बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है। सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है और पूरे शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज...
Rajasthan Weather : राजस्थान के अलवर जिले में आज सुबह से हो रही लगातार बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है। सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है और पूरे शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान 40 डिग्री से घटकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक रह गया जिससे मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अलवर क्षेत्र में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना पहले से जताई गई थी। बारिश का असर केवल शहर तक ही सीमित नहीं रहा। सरिस्का क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Mining Tragedy Video: पत्थर खदान में गिरा 40 फीट ऊंचा पहाड़, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौ/त
सबसे अधिक राहत किसानों को मिली है। जिले में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है और ऐसे समय पर हुई यह बारिश खेतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह वर्षा बाजरा, ज्वार तिल सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई और अंकुरण के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar in Japan : भारत में गदर मचाने के बाद अब जापान फतह करने को तैयार रणवीर सिंह की 'धुरंधर', इस दिन होगी रिलीज
हालांकि राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है लेकिन अलवर में हुई यह पहली अच्छी बारिश मानी जा रही है। इससे आने वाले दिनों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ गई है।