RGNAU Recruitment 2026: एविएशन यूनिवर्सिटी में निकली स्थायी नौकरी, 10वीं-ग्रेजुएट के लिए शानदार मौका

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 05:21 PM

rgnau recruitment 2026

अगर आप किसी प्रतिष्ठित संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (RGNAU) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

RGNAU Recruitment 2026: अगर आप किसी प्रतिष्ठित संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (RGNAU) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत यूनिवर्सिटी में कुल 14 पदों को भरा जाएगा, जिसमें टेक्निकल, अकाउंट्स, मेडिकल और सिक्योरिटी से जुड़े पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 27 मार्च 2026 से हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस वैकेंसी में कई अहम पद शामिल किए गए हैं, जिससे अलग-अलग बैकग्राउंड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट – 2 पद
  • जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर – 2 पद
  • फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर – 2 पद
  • स्टाफ नर्स – 2 पद
  • सिक्योरिटी इंस्पेक्टर – 1 पद
  • जूनियर टेक्नीशियन – 6 पद

कुल मिलाकर 14 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योग्यता: किस पद के लिए क्या चाहिए?

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है। टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा या साइंस में डिग्री के साथ अनुभव जरूरी है, वहीं अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए कॉमर्स या फाइनेंस बैकग्राउंड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पद के लिए खेलों में अनुभव और फिजिकल एजुकेशन की डिग्री अनिवार्य है। नर्स के लिए GNM कोर्स जरूरी है, जबकि सिक्योरिटी इंस्पेक्टर और जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए भी संबंधित क्षेत्र का अनुभव मांगा गया है। आयु सीमा पद के अनुसार लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने ₹35,000 से ₹60,000 तक का वेतन मिलेगा, जो इस सेक्टर में एक आकर्षक पैकेज माना जा रहा है। सेलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000 शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

RGNAU Official Website

  • वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक खोलें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!