IMD Warning : अगले 8 घंटे में इन 12 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, 15 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 11:55 AM

risk of thunderstorms in 12 states over the next 8 hours

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर के लिए एक बेहद गंभीर मौसम अलर्ट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से अपने चरम पर रहेगा। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में मूसलाधार से लेकर...

IMD Weather Warning : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर के लिए एक बेहद गंभीर मौसम अलर्ट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से अपने चरम पर रहेगा। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में मूसलाधार से लेकर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है हालांकि दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी।

इन 12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 8 घंटों के भीतर 12 प्रमुख राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान आने और बिजली कड़कने की आशंका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

PunjabKesari

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में भारी जलभराव हो सकता है। वहीं IMD ने आज देश के 15 राज्यों के लिए सबसे सख्त 'रेड अलर्ट' जारी किया है जहां भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। यह राज्य हैं महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड।

यह भी पढ़ें: Internet बंद होने पर भी चैट कर रहे थे उपद्रवी, पुलिस जांच में हुआ 4 Offline Apps का पर्दाफाश

बात करें अगर उत्तर प्रदेश की तो यहां 69 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के 17 जिलों में अगले 24 घंटों में  भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तर बिहार के 9 जिलों में झमाझम बारिश होगी। पटना सहित 21 जिलों में बादल छाए रहेंगे जबकि 8 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

PunjabKesari

पंजाब के सभी 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-NCR में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और रात तक हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि 26 जुलाई से 'मानसून ट्रफ' के उत्तर की ओर खिसकने से 28 जुलाई तक दिल्ली में मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा। हालांकि 29 जुलाई से बारिश थमेगी और उमस भरी गर्मी व लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

अगले 2 दिनों (24 और 25 जुलाई) का मौसम पूर्वानुमान

24 जुलाई (कल):

मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश यानि कि ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में बिजली व गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है।वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी।  

PunjabKesari

25 जुलाई (परसों):

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!